फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: वेद विद्यालय से तीन नाबालिग छात्र लापता, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Updated Tue, 03 Feb 2026 11:35 AM IST

मैहर देवी जी स्थित वेद विद्यालय से तीन नाबालिग छात्रों के अचानक लापता होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र मंगलवार दोपहर के बाद से विद्यालय परिसर में नहीं दिखे। रात्रि भोजन के समय जब छात्र उपस्थित नहीं मिले, तब विद्यालय प्रबंधन को उनके लापता होने की जानकारी लगी।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी छात्र दोपहर तक सामान्य रूप से विद्यालय में मौजूद थे। जब रात्रि भोजन के लिए छात्रों की उपस्थिति ली गई, तब तीन छात्र अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद तत्काल उनकी तलाश विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्रों का कोई पता नहीं चलने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मैहर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

लापता छात्रों की पहचान
लापता छात्रों के नाम इस प्रकार हैं वेद दुबे (उम्र 12 वर्ष), ऋषभ त्रिपाठी (उम्र 13 वर्ष), सूर्यांश मिश्रा (उम्र 15 वर्ष) तीनों छात्र वेद विद्यालय में अध्ययनरत हैं और नाबालिग होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

पुलिस और विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त टीम छात्रों की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और संभावित मार्गों पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही छात्रों के सहपाठियों और शिक्षकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- खबर पर एक्शन... मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, केमिकल वेस्ट बहा रहे उद्योगों पर कसी नकेल

एसडीएम ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही मैहर एसडीएम दिव्या सिंह स्वयं वेद विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा पुलिस को छात्रों की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी के निर्देश दिए। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।

हर पहलू से की जा रही जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। छात्रों के अचानक लापता होने के पीछे किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को इन छात्रों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। फिलहाल तीनों छात्रों की तलाश जारी है और प्रशासन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें