मैहर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर पहाड़ी पर घूमने गई थी। आरोप है कि लौटते समय तीन लोगों ने रास्ते में उन्हें रोका, नाबालिग से अश्लील हरकत की। दोस्तों ने रोका तो उन्हें पीटा। इसके बाद नाबालिग के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
सब्जी लेने घर से निकली थी नाबालिग हो गया कांड
मैहर पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता शनिवार शाम को घर से सब्जी लेने निकली थी। इस दौरान रास्ते में ही उसे उसके दो दोस्त मिल गए, जिसके बाद वह उसे बाइक पर घुमाने के लिए पहाड़ी की तरफ ले गए। कुछ देर मंदिर में बैठने और आसपास घूमने के बाद जब तीनों लौट रहे थे तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और फिर अश्लील हरकत शुरू कर दी।
इस तरह से घटना को दिया गया अंजाम
आरोपियों ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब नाबालिग के दोस्तों ने इसका विरोध किया तो दो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। तीसरा युवक किशोरी को पहाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। तभी रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों को देखते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- हाइवे पर काल बनी रफ्तार, ईको कार और बाइक की भिड़ंत एक युवक की हुई मौत, तीन गंभीर घायल
ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी
घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को थाने ले आए। परिजनों को भी थाने बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में पूछताछ के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को घुमाने ले जाने वाले उसके दोस्तों सहित तीन लोगों को रविवार देर शाम हिरासत में ले लिया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है।