मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राज्य में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर आक्रामक हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि सात नवंबर से वह अपना घर छोड़ देंगी। लंबे समय से प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रहीं उमा भारती ने राज्य सरकार के दो अक्टूबर से शुरू किये गये राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह सात नवंबर से अपने इस अभियान की नर्मदा नदी के तट पर स्थित अमरकंटक से शुरुआत करेंगी। उन्होंने कहा कि सात नवंबर से तब तक वह घर और आवास में नहीं रहेंगी, जब तक कि लोग शराब के आतंक से मुक्त नहीं हो जाएं। इस दौरान वह टेंट या घास-फूस की झोपड़ी या पेड़ के नीचे रहेंगी।