फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP की खास खबरें: चीतों ने किया पहला शिकार, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी 5315 करोड़ की सौगात, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पालपुर नेशनल पार्क में सोमवार को चीतों ने पहला शिकार किया। हाल ही में शनिवार पांच नवंबर को आठ में से दो चीतों को क्वारेंटाइन पूरा होने के बाद बड़े बाड़े में छोड़ा गया था, जहां 24 घंटे के भीतर चीतों ने चीतल का शिकार किया।
पढ़ें पूरी खबरः- Kuno National Park: बड़े बाड़े में चीतों ने किया पहला शिकार, चार बार नाकाम रहने के बाद उठाया


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री शिवराज ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने 5315 करोड़ रुपये की लागत की 13 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 
पढ़ें पूरी खबरः- Gadkari In MP: गडकरी ने किया मप्र में 550 किमी की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, कान्हा सर्किट की घोषणा


इंदौर के एलआईजी तिराहे पर आधी रात को लड़कियों ने जमकर उत्पात मचाया। चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को बेरहमी से पीटा। उसका मोबाइल भी सड़क पर पटक-पटककर तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
पढ़ें पूरी खबरः- Indore Girls Fight: इंदौर में आधी रात को लड़कियों का उत्पात, चार ने एक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
उज्जैन में रविवार को कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा महाकाल भगवान विष्णु को सृष्टि का कार्यभार सौंपने गोपाल मंदिर पहुंचे। गोपाल मंदिर में हरि से हर का मिलने देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 
पढ़ें पूरी खबरः- Hari Har Milan: आधी रात श्री हरि को सत्ता सौंपने पहुंचने बाबा महाकाल, आतिशबाजी के बीच नाचते-गाते पहुंचे भक्त
टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला नहीं रुख रहा है। उमरिया जिले के राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को एक और बाघ की मौत मामला सामने आया है। 
पढ़ें पूरी खबरः- Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में एक और बाघ की मौत, इस साल में अब तक छह मौतें
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें