जैसे जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है तमाम राजनैतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपनी अपनी रणनीति बनाने में लग गई हैं। भारतीय जनता पार्टी को इस बार के चुनावों में एक बार फिर हिंदू वोट बैंक की याद आई है और उन्हें अपने वोट बैंक में जोड़ने के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदारी सौंपी है।