मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 150 प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय ले लिया है। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 150 उम्मीदवारों के नाम कांग्रेस ने तय कर दिए हैं जबकि बचे हुए उम्मीदवारों के नाम भी जल्द तय कर दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 सालों से सत्ता से दूर है और इस बार वो किसी भी तरह से मौका अपने हाथों से गंवाना नहीं चाहती।