फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: नवग्रह मेले में निमाड़ी बैल जोड़ियों की धूम, लाखों में तय हुए सौदे, अन्य राज्यों से भी आए खरीदार

Thu, 22 Jan 2026 09:18 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

प्रदेश के बड़े और ऐतिहासिक मेलों में शामिल श्री नवग्रह मेले में गुरुवार को लगे पशु बाजार में निमाड़ी नस्ल की बैल जोड़ियों की खास रौनक देखने को मिली। मेले के पहले साप्ताहिक हाट में बड़ी संख्या में पशुपालक और किसान अपनी श्रेष्ठ बैल जोड़ियां लेकर पहुंचे। बाजार में छह हजार से अधिक बैलों की आवक हुई, जिनमें से 200 से ज्यादा बैल जोड़ियों के सौदे तय हुए।

मेले में मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे। बाजार में सबसे अधिक चर्चा उस निमाड़ी नस्ल की बैल जोड़ी की रही, जिसकी कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये तय हुई। यह बैल जोड़ी पिपल्या निवासी मोहन लोहार की थी, जिसे महाराष्ट्र के एनपुर क्षेत्र निवासी कुंडली पिता धनु ने खरीदा। यह सौदा मेले का अब तक का सर्वाधिक मूल्य वाला सौदा माना जा रहा है।

इसके अलावा भी कई बैल जोड़ियों के सौदे लाखों रुपये में हुए, जिससे पशुपालकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खरीदारों ने बैलों की खरीद से पहले उनके दांत, रंग, कद-काठी और चाल का बारीकी से निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: Sehore News: सत्य साई यूनिवर्सिटी में SOG का छापा, पीटीआई भर्ती से जुड़ी 67 फर्जी डिग्रियों का खुलासा

निमाड़ी नस्ल के बैल अपनी मजबूत काया, अधिक सहनशक्ति और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। पशुपालकों के अनुसार ये बैल खेती-किसानी के साथ-साथ दौड़ और अन्य कार्यों के लिए भी उपयुक्त होते हैं, क्योंकि ये लंबे समय तक काम करने में सक्षम होते हैं और जल्दी थकते नहीं।

पेनपुर के पशुपालक महेश यादव ने बताया कि उनके पास नागौरी नस्ल की एक बैल जोड़ी थी, जिसकी मांग उन्होंने 2 लाख 20 हजार रुपये रखी थी। बातचीत के बाद यह सौदा 1 लाख 60 हजार रुपये में तय हुआ।

गौरतलब है कि श्री नवग्रह मेले का बैल बाजार न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रदेश का सबसे बड़ा पशु मेला होने के कारण व्यापारिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि हर वर्ष किसान और व्यापारी इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें