फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa : मंत्री शाह के समर्थन में दिखे केंद्रीय मंत्री उईके, बोले- गलती हुई पर उनकी मंशा अपमान करने की नहीं

Thu, 15 May 2025 07:39 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देश भर में इस समय मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिरते दिख रहे हैं। पहले हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और उसके बाद हुई FIR के बावजूद उन्होंने फिलहाल अपना इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। इधर लगातार विरोध के बीच अब सत्ता संगठन भी खड़े नजर आ रहा है। विवाद के बीच खंडवा पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बैतूल सांसद डीडी उइके भी मीडिया के सामने मंत्री विजय शाह का बचाव करते नजर आए।

इस विवाद पर उन्होंने इंतजार करने की सलाह देते हुए कहा कि उनका मामला अभी विचाराधीन है। साथ ही उन्होंने अपनी निजी राय भी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी व्यक्तिगत ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि वो किसी का कोई अपमान करें। उनसे जो गलती हुई उस पर उन्होंने लगभग 10 बार माफी भी मांगी है। हालांकि उन्होंने बताया कि इस विवाद में अब जो भी निर्णय है, वह वरिष्ठ स्तर से ही होना है, और उसकी ही हम सबको प्रतीक्षा है। बता दें कि मंत्री विजय शाह की विधानसभा हरसूद भी बैतूल से सांसद और केंद्रीय मंत्री डीडी उईके के संसदीय क्षेत्र में ही आती है।

ये भी पढ़ें- मंत्री विजय शाह पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव, SC और MPHC की फटकार के बाद सियासी उथलपुथल तेज, जानें सब

खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान के बाद से ही जहां एक और चर्चा में बने हुए हैं, तो वहीं इस बयान के बाद देशभर से हो रही उनके इस्तीफे की मांग के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल खंडवा जिला मुख्यालय पर एक बैठक लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डीडी उईके से इस दौरान जब मीडिया ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफा को लेकर सवाल किया। तब केंद्रीय मंत्री का कहना था कि, यह अभी विचाराधीन है। वहीं जब उनसे भाजपा संगठन और उनकी इस मामले में निजी राय जानी गई। तब उन्होंने कहा कि यह मामला अभी संगठन के पास है, और इस पर बड़े और छोटे संगठन के नेता मंथन कर रहे हैं। इस पर निर्णय तो वरिष्ठ नेताओं को ही लेना है।

ये भी पढ़ें- विवादों में आए विजय शाह को कैबिनेट सहयोगी का मिला समर्थन, प्रतिमा बागरी ने दी सफाई

केंद्रीय मंत्री उईके ने माना गलती हुई है
उन्होंने अपनी निजी राय बताते हुए कहा कि उनकी व्यक्तिगत ऐसी कोई मंशा उसमें नहीं थी कि वह किसी का अपमान करें, लेकिन सरस्वती जी हैं, और जो भी उनसे त्रुटि हुई है। उन्होंने 10 बार सबसे माफ़ी मांगी है। हालांकि केंद्रीय मंत्री उईके ने माना कि विजय शाह से गलती हो गई है। जिस पर अब वरिष्ठ नेताओं को निर्णय लेना है और उस निर्णय की सभी को प्रतीक्षा भी है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें