फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: सड़क किनारे बाइक पर बैठकर गरबा देख रहे ग्रामीणों को ट्रक ने मारी टक्कर, पीछा कर रोका, तीन लोग घायल

Fri, 11 Oct 2024 06:22 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्रामीण अंचल में गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे के पास स्थित एक गरबा पंडाल में गरबा देखने पहुंचे तीन ग्रामीणों को हाइवे से गुजर रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उस पर बैठकर गरबा देख रहे थे। इस दौरान क्रॉसिंग के समय ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक अपना वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ, जिसका पीछा कर कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया।

हालांकि, मौका देख ट्रक चालक एक बार फिर से ट्रक को छोड़कर पैदल ही फरार हो गया। इधर, घटना में घायल हुए तीन में से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची भीकनगांव थाना पुलिस ने दुर्घटना के बाद लगी भीड़ को कंट्रोल कर मामले को जांच में लिया है। खरगोन के भीकनगांव थाना अंतर्गत आने वाले साईं खेड़ी गांव में देर रात हुई एक दुर्घटना में गरबा देखने पहुंचे तीन लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए लोग गांव से गुजर रहे खंडवा बडौदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साईखेडी हाईस्कूल के पास, सड़क किनारे अपनी मोटर साइकिल को खड़ी कर, उस पर बैठकर गरबा देख रहे थे। इस दौरान हाइवे से गुजर रहे ट्रक क्रमांक एमपी-09 एचएच-4755 ने क्रासिंग के दौरान दो मोटर साइकिलों पर बैठे तीन ग्रामीणों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टीवीएस मोटर साइकिल क्रमांक एमपी-10 एमजे-1446 और एक अन्य बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और एक ओर जहां घायलों को तुरंत पास ही के भीकनगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहीं कुछ ग्रामीण मौके से फरार हो रहे ट्रक का पीछा करते हुए चिरागपुरा फाटे तक पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने ट्रक को तो रुकवा लिया, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर, घटना में घायल हुए एक गंभीर ग्रामीण को खरगोन जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची भीकनगांव थाना पुलिस ने दुर्घटना के बाद सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और इस पूरे मामले को जांच में लिया है।

इधर, इस पूरे मामले में भीकनगांव एसडीओपी ने बताया कि हाइवे से गुजर रहे एक ट्रक क्रमांक एमपी-09 HH-4755 ने क्रॉसिंग में दो मोटर साइकिल को टक्कर मारी है, जो की सड़क किनारे बाइक लगाकर गरबा देख रहे थे। इसमें तीन लोग घायल हुए थे, जिसमें से एक जितेंद्र पिता जगदीश जायसवाल को जिला स्तर में भर्ती कराया गया है, बाकी दो की हालत ठीक है। वहीं, दुर्घटना कर जा रहे ट्रक को रुकवा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें