फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: नर्मदा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूबे, दो को बचाया...एक की हुई मौत; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Updated Fri, 02 May 2025 07:37 PM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्रामीण अंचल में एक बार फिर से नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवकों के डूबने का बड़ा मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते इनमें से दो युवकों को बचा लिया गया तो वहीं एक युवक की गहरे पानी में जाने से डूबने के चलते मौत हो गई। इधर जानकारी मिलते ही खलटाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। जिनकी मदद से युवक के शव को नर्मदा नदी से बाहर निकाला गया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें: पहली बार कसरावद नगर पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, कहा- खरगोन करेगा विकास के नए आयाम स्थापित    

मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाला युवक ग्राम काटकुट का निवासी है, जिसका नाम अंकित पिता कमल पटेल, उम्र 23 वर्ष है। वह यहां मन्नत के एक क्रायक्रम में शामिल होने आया था और उसके बाद नदी में नहाने गया था, जहां यह घटना हो गई। वहीं सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नर्मदा नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद पहुंचाया गया। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें