फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: महिला की मौत की गुत्थी उलझी, परिजन बोले- पति ने प्रेमिका संग मिलकर कर दी बेटी की हत्या

Thu, 27 Mar 2025 10:01 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम रेहगांव में गुरुवार को एक महिला ने घर में ही फांसी लगा ली। ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। हलांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने, महिला के पति सहित उसकी प्रेमिका पर अपनी बेटी को फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर और पीएम रूम में गहमागहमी का माहौल रहा। इसके बाद पुलिस की समझाइश के चलते मायके पक्ष ने मृतका के पीएम की सहमति जताई।

ये भी पढ़ें- कांचकुरी लगी होना बताकर पानी से धोने की दी सलाह, फिर किसान के साथ कर डाली लाखों की चोरी

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय आरती पति आशीष जायसवाल, निवासी रेहगांव की फांसी लगने से मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल पहुंचे मृतिका के ससुर राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि वे एमपीईबी कर्मचारी होकर सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकल गए थे। तब तक तो घर में बहू खुश थी। सास हेमलता के मंदिर से लौटने पर बहू फंदे पर झूलती नजर आई। इसके बचने की आस में उसे फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर आए थे।

ये भी पढ़ें- खंडवा-आलीराजपुर रेल लाइन का सर्वे जारी, जल्द मिल सकती है पांच जिलों को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन

पति और उसकी प्रेमिका ने मिलकर मार डाला
मृतिका के भाई जितेंद्र और उसके काका दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पहले तो उनकी बहन के मौत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उनकी बहन ने उन्हें बताया भी था कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। मृतिका के पति आशीष का घर के पास की एक महिला से अवैध संबंध है। महिला एक बार पहले भी दराता लेकर उनकी बहन को मारने भी आई थी। उसी महिला के चलते दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसीलिये मृतिका के पति और विवाद का कारण बनने वाली उस दूसरी महिला ने मिलकर ही मृतिका आरती को फांसी लगाकर मार डाला है। इधर घटना की जानकारी पर खरगोन एसपी ने बताया कि तथ्यों के आधार पर वैधानिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें