फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: जेल में बंद भाइयों से मिलकर बहनों के छलके आंसू, जल्द रिहाई की दुआ के साथ बांधी राखी, देखें वीडियो

Mon, 19 Aug 2024 04:38 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देश भर में सोमवार को भाई-बहन के प्रेम का उत्सव रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन कुछ बहनें ऐसी भी हैं, जिनके भाई जेलों में बंद हैं। वहीं, ऐसे भाइयों की कलाई भी सुनी न रह जाए, इसको लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले कि शहीद टंट्या मामा जिला जेल के जेल प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान जिला जेल में बंद बंदियों को भी उनकी बहनों ने जेल के भीतर ही पहुंचकर राखी बांधी। साथ ही बहनों ने भाइयों से गले मिलकर उन्हें पर्व की मुबारकबाद देते हुए खुश रहने और आइंदा अपराधों से दूर रहने की सीख भी दी। वहीं, इस दौरान पूरा जेल परिसर भाई और बहन के मिलन को देखकर मार्मिक हो उठा। वहीं, बहनों के साथ-साथ ही जेल में बंद उनके बंदी भाइयों के भी आंखों से भी आंसू छलक उठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें