देश भर में सोमवार को भाई-बहन के प्रेम का उत्सव रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन कुछ बहनें ऐसी भी हैं, जिनके भाई जेलों में बंद हैं। वहीं, ऐसे भाइयों की कलाई भी सुनी न रह जाए, इसको लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले कि शहीद टंट्या मामा जिला जेल के जेल प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान जिला जेल में बंद बंदियों को भी उनकी बहनों ने जेल के भीतर ही पहुंचकर राखी बांधी। साथ ही बहनों ने भाइयों से गले मिलकर उन्हें पर्व की मुबारकबाद देते हुए खुश रहने और आइंदा अपराधों से दूर रहने की सीख भी दी। वहीं, इस दौरान पूरा जेल परिसर भाई और बहन के मिलन को देखकर मार्मिक हो उठा। वहीं, बहनों के साथ-साथ ही जेल में बंद उनके बंदी भाइयों के भी आंखों से भी आंसू छलक उठे।