फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: बहनों की भेजी राखी सुरक्षित और समय पर पहुंचाने रविवार को भी खुले डाकघर, विशेष पैकिंग का इंतजाम

Sun, 18 Aug 2024 10:11 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देशभर में सोमवार को भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और ऐसे में इस पर्व पर बहनों की भेजी हुई राखी भाइयों को सुरक्षित मिल सके, इसके लिए खंडवा में डाक विभाग ने रक्षाबंधन को देखते हुए स्पेशल बॉक्स सेवा शुरू की थी। यही नहीं, रविवार को भी यहां रक्षाबंधन की विशेष डाक का स्पेशल बैग तैयार किया गया और डाकघर खुला रखते हुए पोस्टमैन के जरिए रियो के पार्सल डिलीवर करवाए गए, जिससे सुरक्षित व समय रहते भाइयों को बहना की भेजी हुई राखी मिल सके।

वहीं इस समय के बारिश के मौसम को देखते हुए डाक विभाग के बॉक्स और लिफाफे वाटर प्रूफ बनवाये गए थे, जिसमें बहनों की भेजी राखी सुरक्षित रही। बता दें कि रक्षाबंधन भाई-बहन का त्यौहार है। इस मौके पर बहन अपने भाई को राखी बांधती है। जो बहन अपने भाई से दूर रहती है या उसके पास नहीं पहुंच पाती, वो अपने भाई को राखी डाक से भेजती है। वहीं आमतौर पर सामान्य डाक से समय पर भाइयों को राखी नहीं मिल पाती थी।  यदि मिल भी जाती है, तो बारिश के मौसम के दौरान राखी खराब हो जाती थी। ऐसे में डाक विभाग की तरफ से रक्षाबंधन पर स्पेशल लिफाफे व बॉक्स सेवा शुरू की गयी थी ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें