फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: भागवत कथा स्थल की सफाई में जा रहा नगर पालिका का वाहन पलटा, एक की मौत, 12 महिला-पुरुष सफाईकर्मी घायल

Mon, 28 Apr 2025 12:04 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

खरगोन शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टेमला रोड पर नगर पालिका का कर्मचारियों से भरा एक सफाई वाहन सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में करी आठ महिला सफाईकर्मी और पांच पुरुष सफाईकर्मी मौजूद थे।

बता दें कि हादसा वाहन के टायर के नीचे एक बड़ा पत्थर आने से हुआ, जिस पर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और वाहन पलटी खा गया। वाहन पलटने से उसमें सवार 12 महिला और पुरुष सफाईकर्मी घायल हो गये तो वहीं एक सफाईकर्मी राजेश सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये सभी सफाई कामगार नगर पालिका खरगोन के ठेका पद्धति के कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़ें: महाजन कॉलोनी में लगी आग, दो गाय और भैंस की मौत समेत छह बछड़े झुलसे, लाखों का नुकसान

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, सूचना मिलते ही नगर पालिका सीएमओ एमआर निगवाल और अध्यक्ष छाया जोशी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को इलाज में मदद करवाई। बताया जा रहा है कि ये सभी सफाईकर्मी टेमला रोड पर पीएम आवास की मल्टी क्षेत्र में सफाई करने के बाद टेमला रोड पर ही आयोजित भागवत कथा स्थल की सफाई के लिए जा रहे थे। लेकिन टेमला से पहले अनियंत्रित होकर उनका वाहन पलटी खा गया।

यह भी पढ़ें: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध

टायर के नीचे आए पत्थर और उसी समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान ड्राइवर, वाहन का नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। इसमें ड्राइवर की भी पसलियों में गंभीर चोट लगी है। वहीं, अस्पताल में मौजूद सीएमओ एमआर निगवाल और सफाई मोर्चा अध्यक्ष संजय करौसिया ने बताया कि वाहन पलटने से एक सफाई कर्मी की मौत के साथ ही 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का उपचार चल रहा है और सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें