फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस का पलटवार, कहा शत-प्रतिशत जीतेंगे, नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर ये कहा

Sun, 12 Jul 2026 09:07 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

दतिया उपचुनाव की पूरे प्रदेश भर में हलचल है। यहां से भाजपा के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक अपने नेता का टिकट कटने से नाराज दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इस पर कांग्रेस पार्टी अभी से अपनी जीत के दावे कर रही है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत खंडवा पहुंचे थे। यहां उन्होंने दतिया उपचुनाव को लेकर कहा कि वहां घनश्याम सिंह को उनकी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जिनको लेकर वहां का बच्चा-बच्चा तक जानता है कि वे कितने सरल स्वभाव के हैं। उनको उम्मीद है कि 100% कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर उनकी जीत होगी।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी उनका आंतरिक मामला
यही नहीं, दतिया से भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा के कार्यकर्ताओं द्वारा जो नाराजगी जताई जा रही है, उस पर हरीश चौधरी का कहना है कि, यह तो उनके परिवार का आंतरिक मामला है। हालांकि उनकी नाराजगी दिखावे की है या इसका कुछ और मकसद है, यह वही बेहतर जान सकते हैं। पर जहां तक वे दतिया विधानसभा को जानते हैं, वहां के लोग कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को चुनाव जिता कर अपना जन प्रतिनिधि बनाएंगे। वहीं नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट देना या नहीं देना या तो उनकी पार्टी का फैसला है, लेकिन दतिया की जनता कांग्रेस उम्मीदवार के सरल स्वभाव के चलते उन्हें ही जीत दिलाएगी ये निश्चित है।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: टिकट कटने के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, शनिवार रात सीएम-प्रदेश अध्यक्ष से की थी मुलाकात

हम दतिया केवल मनोबल बढ़ाने जा रहे
जब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी से पूछा गया कि, भाजपा का दावा है कि वह सबसे अनुशासित पार्टी है। बावजूद इसके वहां कल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बवाल मचा के रखा हुआ है। वहां रोड जाम हैं, सड़कों पर कार्यकर्ता नाराज घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा के दावे और उसकी हकीकत क्या है यह आज देश और दुनिया जान चुकी है। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि वे भी दतिया जा रहे हैं, तो वहां क्या कुछ कांग्रेस की रणनीति रहेगी। इस पर उन्होंने कहा कि दतिया में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। हम तो सिर्फ वहां मनोबल बढ़ाने जा रहे हैं। दतिया का चुनाव वहां के कांग्रेस के कार्यकर्ता लड़ेंगे। हमारी वहां मौजूदगी सिर्फ उन लोगों का मनोबल बढ़ाने तक रहेगी, और दतिया को लेकर उनका पूरा विश्वास है कि दतिया में वहां के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी ही मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें