फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: ओंकारजी महाराज ने किया ओंकार पर्वत का भ्रमण, ढोल-ढमाकों संग निकले बाबा ओंकारेश्वर

Mon, 26 Aug 2024 09:35 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश की धार्मिक तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर में भादौ के प्रथम सोमवार को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भूत भावन ज्योतिर्लिंग ओंकारजी महाराज श्रद्धालुओं संग ओंकार पर्वत की परिक्रमा एवं भ्रमण करने निकले। ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर से अपरान्ह बाद ढ़ोल धमाकों के संग भगवान मंदिर से रवाना हुए। इसके बाद कोटितीर्थ घाट पर भगवान की संक्षिप्त पूजा की गई।

पूजा के बाद भगवान ने पवित्र मां नर्मदा में नौका विहार भी किया। इसके बाद वे मुख्य बाजार से होते हुए परिक्रमा के लिए रवाना हुए। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह भगवान पर भक्तों ने ग़ुलाल और गुलाब के पुष्पों की वर्षा भी की। यही नहीं, बाबा ओमकार के भक्तों द्वारा और तीर्थनगरी के आश्रमों पर भी छप्पन भोग, केले, सेवफल, फरियाली खिचड़ी, दूध कोलड्रिंक, चाय आदि का बड़ी संख्या में वितरण किया गया।

नर्मदा के संगम घाट पर विद्वान पंडितों के द्वारा वेद मंत्रों के साथ भोले बाबा का पूजन अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरे समय ढोल-ढमाकों की थाप पर भक्त भोले शम्भू भोले नाथ का उद्घोष करते हुए नाच रहे थे, वहीं हजारों भक्त बाबा ओमकार के साथ भ्रमण करने में शामिल थे। इस दौरान आतिशबाजी भी छोड़ी गई।
ढोल धमाकों के साथ ओमकार पर्वत का भ्रमण करने निकले बाबा ओंकार- फोटो : credit   ढोल धमाकों के साथ ओमकार पर्वत का भ्रमण करने निकले बाबा ओंकार- फोटो : credit   ढोल धमाकों के साथ ओमकार पर्वत का भ्रमण करने निकले बाबा ओंकार- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें