फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News : बाइक की टक्कर से नर्मदा परिक्रमा पर निकले महाराष्ट्र के शख्स की मौत, दो युवक भी घायल

Sun, 02 Nov 2025 08:57 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में देवउठनी एकादशी से शुरू हुई लगभग 3300 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा यात्रा में पहले ही दिन एक श्रद्धालु दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। यात्रा में शामिल होने महाराष्ट्र से पहुंचे श्रद्धालु को ओंकारेश्वर मोरटक्का सड़क मार्ग स्थित बंधन गार्डन के पास एक बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 59 वर्षीय अरुण मुरलीधर ताजने निवासी संगमनेर जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं बाइक सवार दोनों युवक भी इस हादसे में घायल हुए हैं, उनका इलाज जारी है।

मृतक ताजने के साथी परिक्रमावासी भाऊ साहेब पांडुरंग के अनुसार उनके जीजा अरुण कृषि उपज मंडी समिति महाराष्ट्र में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे और दो महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने जीजा अरुण ताजने को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वे सड़क किनारे काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल बड़वाह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। 

ये भी पढ़ें- MP Weather Today:  मध्यप्रदेश में तीन दिन तक हल्की बारिश के आसार, नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड में आएगी तेजी
  इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ह्यूमन (21) पिता हीरालाल, निवासी ज्ञानकुंड आश्रम जिला बालोद और नीलम (20) पिता रतन को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वाह अस्पताल भेजा गया, जहां से ह्यूमन को इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सब्जी लेने बड़वाह जा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें