फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: स्कूटी समेत मां बेटी ओंकारेश्वर बांध की नहर में गिरे, मां को बचाया, युवती की तलाश अब भी जारी

Sun, 08 Dec 2024 10:01 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मोरटक्का चौकी क्षेत्र में ओंकारेश्वर बांध की मुख्य नहर में रविवार को एक स्कूटी सवार मां-बेटी गिर गईं। हादसे में मां को एक युवक ने बचा लिया, लेकिन बेटी अब तक लापता है। पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण उसकी तलाश जारी है। ओंकारेश्वर निवासी प्रमिला गोस्वामी (50) अपनी बेटी भूमिका गोस्वामी (21) के साथ स्कूटी से भोंगावा जा रही थीं। ओंकारेश्वर बांध की मुख्य नहर के किनारे चलते समय स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों मां-बेटी स्कूटी सहित नहर में गिर गईं। युवक ने मां को बचाया
पास के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे करण नामक युवक ने आवाज सुनकर तुरंत नहर में कूदकर प्रमिला को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रमिला ने बताया कि उनकी बेटी भूमिका भी नहर में गिर गई थी। करण ने भूमिका को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह आगे बह गई। बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी को नहर से बाहर निकाला गया और तैराकों की मदद से भूमिका की तलाश शुरू की गई। तहसीलदार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी की। चौकी प्रभारी का बयान
मोरटक्का चौकी प्रभारी रमेश गवले ने बताया कि नहर का बहाव एक्वाडक्ट पुल की ओर है, जहां तक सर्च अभियान चलाया गया है। हालांकि, अब तक भूमिका का पता नहीं चल पाया है। घटना से परिवार शोक में है और मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें