फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: सावन के प्रथम सोमवार नौका विहार कर नगर भ्रमण पर निकले ओंकारेश्वर-ममलेश्वर, खूब उड़ा गुलाल

Mon, 03 Aug 2026 10:02 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर में आज श्रावण मास के पहले सोमवार पर भगवान ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग की भव्य सवारी निकली। दोनों ज्योतिर्लिंग भगवान की रजत प्रतिमाओं का गौमुख घाट और कोटितीर्थ घाट पर विशेष पूजन-अभिषेक हुआ। इसके बाद यह सवारी मां नर्मदा नदी में नौका विहार करते हुए नगर भ्रमण के लिए निकली। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का पंचामृत से अभिषेक भी किया गया। इसके बाद सुसज्जित नौकाओं में दोनों भगवान की रजत प्रतिमा को विराजमान कर नर्मदा में नौका विहार कराया गया।

इस दौरान भोले बाबा के दर्शन के लिए नर्मदा के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मौजूद हर कोई हर-हर महादेव और जय ओंकारेश्वर महादेव के जयघोष कर रहा था, जिससे पूरी तीर्थनगरी शिवमय हो गई। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर बाबा का आशीर्वाद लिया, जबकि देश और दुनियाभर से आए कई भक्त इस दिव्य क्षण को अपने मोबाइल के कैमरों में भी कैद करते नजर आए।

ये भी पढ़ें- नरोत्तम के गढ़ में कांग्रेस के घनश्याम ने मारी बाजी, BJP के आशुतोष को 6016 वोटों से दी पटखनी

भोले बाबा की सवारी के इस पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ ही रंग गुलाल उड़ा कर बाबा का स्वागत किया। वहीं संत-महात्माओं और स्थानीय नागरिकों सहित महिलाओं, युवाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने भी सवारी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये सभी पूरे समय ढोल ढमाकों की धुन पर थिरकते रहे। इसके चलते भोले बाबा की सवारी के पूरे मार्ग पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। इधर जिला प्रशासन ने भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। इसके बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकली इस भव्य सवारी में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें