फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पहली बार कसरावद नगर पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, कहा- खरगोन करेगा विकास के नए आयाम स्थापित

Fri, 02 May 2025 07:32 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार को खरगोन जिले के दौरे पर थे। इस दौरान वे पहली बार कसरावद नगर भी पहुंचें। जहां बड़ी संख्या में मौजूद जिला सहकारी एवं समिति के कर्मचारियों सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि, खरगोन जिले में कई कार्यों का भूमि पूजन एवं विकास कार्यों के लिए बैठक की जाएगी। जिससे की खरगोन जिले को विकास की कई सौगात मिलेंगी।

साथ ही प्रदेश सरकार ने खरगोन जिले की पांचों विधानसभाओं को करोड़ों रुपए की सौगात भी दी है। हालांकि कसरावद विधानसभा का दुर्भाग्य रहा कि, इस विधानसभा के लिए उनके इस दौरे में कुछ नहीं मिल सका। इधर मंत्री के जिले में दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। मंत्री सारंग भी कसरावद में हुए स्वागत के बाद यहां स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे खरगोन नगर के लिए रवाना हुए।

पढ़ें: भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग; जानें

खरगोन करेगा विकास के नए आयाम स्थापित
वहीं खरगोन जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, हमारी सरकार विकास और कल्याण के मार्ग पर है और जो नरेंद्र मोदी जी की डबल इंजन की सरकार की जो परिभाषा है, उसको अक्षरशह से पालन कर रही है। डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास और कल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, और संपूर्ण मध्य प्रदेश के हर एक अंचल में विकास और कल्याण की नई अवधारणा स्थापित हो। यही हम सब की इच्छा है और खरगोन की मीटिंग में आज कई सारी चीजें निश्चित होंगी। और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि, खरगोन अब विकास के नए आयाम स्थापित करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें