फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: दीवार को लेकर पड़ोसियों में विवाद, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Sun, 05 Jan 2025 09:44 PM IST

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी बहुलता वाले ग्रामीण अंचल में रविवार को हुए एक मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार खालवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हालांकि जानकारी मिलते ही खालवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। जिसके कुछ ही देर बाद आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। इधर, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है, ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर भी बताया जा रहा है हालांकि फिलहाल खालवा पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

खंडवा जिले के ग्राम गोलखेड़ा में रविवार को एक व्यक्ति की खून से सनी लाश मिली है, जिसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान पाए गए हैं। इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने उसी के एक पड़ोसी को हिरासत में भी लिया है। वहीं खालवा पुलिस के मुताबिक, मर्डर की सूचना मिलने पर खालवा थाने और रोशनी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां शव की पहचान मानसिंग उर्फ मंसू पिता कुंवर सिंग गोंड (39) के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे, और उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के ही पड़ोसी मोहन सिंग पिता पंचम धुर्वे (40) को हिरासत में लिया है।

इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले मामूली बात पर मानसिंग का मोहन के साथ कुछ विवाद हुआ था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मृतक के शव को खालवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। इधर खालवा थाना प्रभारी जगदीश सिंधिया के अनुसार प्रारंभिक जांच में एक ही सामज के दोनों पड़ोसियों के बीच घर की दीवार को लेकर पुराने विवाद का होना सामने आया है तो वहीं ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें