फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: नकली पुलिस बनकर व्यापारी से चेन और नकदी लूटी, विरोध करने पर सिर पर किया वार, जांच में जुटी पुलि

Wed, 12 Nov 2025 07:31 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

जिले में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। पदम नगर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक व्यापारी हसमत गुरबाणी से दो अज्ञात बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर लूटपाट की। लुटेरों ने व्यापारी से गले की सोने की चेन, अंगूठी और नकद रुपये लूट लिए।

जानकारी के अनुसार व्यापारी अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी दो युवकों ने बाइक से उनका पीछा किया और बीच बाजार रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहचान पत्र दिखाया और कहा कि आगे लूट की वारदात हुई है, इसलिए जांच के लिए आपको रोक रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने व्यापारी के हाथ से अंगूठी और गले की चेन उतरवा ली।

जब व्यापारी को शक हुआ और उन्होंने विरोध किया तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट कर दी। एक बदमाश ने कड़े से वार कर उनके सिर में चोट पहुंचाई और दोनों आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही शहर के कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया।

ये भी पढ़ें: Harda News: पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे का तांडव, पंचायत भवन में रखी कुर्सियां तोड़ी, सरपंच को दी धमकी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय खुद पदम नगर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश नकली पुलिस बनकर व्यापारी को रोककर लूट की वारदात करके फरार हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में गंभीर आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें