फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी ने किया नगर भ्रमण, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर लिया बाबा का आशीर्वाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Mon, 16 Dec 2024 08:50 PM IST

पोष माह के प्रथम सोमवार को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर स्थित भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारश्वर ने पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण किया। सोमवार शाम 4 बजे बाबा ओमकार महाराज सजी हुई पालकी में सवार होकर ढोल-ढमाकों के साथ नगर के मार्ग में मौजूद अपने भक्तों को दर्शन देते हुए कोटितीर्थ घाट पंहुचे थे। जहां तीर्थ नगरी के विद्वान पंडितों ने वेद मंत्रों द्वारा भोले बाबा की पूजा और अभिषेक सम्पन्न करवाया। यही नहीं, इसके बाद भगवान भोलेनाथ को पवित्र नर्मदा जी में नौका विहार भी करवाया गया। इस नगर भृमण के बाद ओंकार मठ घाट से ज्योतिर्लिंग भगवान मुख्य बाजार होते हुए वापिस मंदिर पंहुचे। इस दौरान नगर के पूरे भ्रमण मार्ग में बाबा के भक्तों ने बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा की, साथ ही कपूर आरती कर नगर में जगह-जगह बाबा ओमकार का अभिवादन भी किया गया।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने किए दर्शन
इधर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष जगदीश सांखेडिया भी निर्वाचन के बाद सबसे पहले बाबा ओमकार जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले तो भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जी के दर्शन किए। इसके साथ ही मां नर्मदा जी का आशीर्वाद भी लिया। वहीं इस दौरान नगर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा उनका स्वागत सत्कार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह मौर्य, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष दशरथ कलमे, नगर भाजपा अध्यक्ष संतोष वर्मा, योगेंद्र पुरोहित, दिनेश पेंटर, प्रशांत जोशी, नाथू सिंह चौहान, प्रमोद करोड़ी सहित शिवचरण रावत आदि मौजूद रहे।

20 को सीएम यादव भी पहुंचेंगे ओम्कारेश्वर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आगामी 20 दिसंबर को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर जलाशय में बनाए गए फ्लोटिंग सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नर्मदा के आंचल पर एशिया के सबसे बड़े ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह सोलर प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ 278 मेगावॉट विद्युत उत्पादन कर रहा है। प्रदेश की इस उपलब्धि को ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने किया ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन   नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने किया ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन   नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने किया ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें