फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa : गड़ा धन मिलने का दिया लालच, फिर सोने के सिक्के दिखाकर कर दी लाखों की लूट; ऐसे बुना था खौफनाक जाल

Wed, 03 Sep 2025 02:12 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

एमपी के खंडवा जिले के हरसूद थाना अंतर्गत रविवार को 17 लाख 50 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया था, जिसके चार आरोपियों को हरसूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले तो छत्तीसगढ़ रायपुर के एक ऑटो डील व्यापारी को 50 लाख रुपये का गड़ा हुआ सोना मिलने का बताते हुए, उसे करीब 20 लाख रुपये में देने का लालच दिया, जिसके बाद उन्होंने आधे-आधे ग्राम के कुछ सोने के टुकड़े भी सबूत के तौर पर व्यापारी और उसके साथियों को दिए।

आरोपियों ने हथियारों से हमला फरार हो गए
भरोसा होने पर बीस लाख रुपये में सौदा तय हुआ, और रायपुर से आये चार लोग करीब 18 लाख रुपए नगद लेकर हरसूद क्षेत्र के जंगल में आरोपियों से मिलने पहुंचे। जहां पहले तो एक आरोपी ने थैली में सोने के सिक्के दिखाकर पैसे मांगे। और जब पैसे लेकर तय जगह पर व्यपारी के साथी पहुंचे, तो अचानक झाड़ियों में छिपे तीन अन्य आरोपियों ने हथियारों से हमला कर रुपए लूट कर फरार हो गए ।

चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला
इधर घटना सामने आते ही हरसूद थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

50 लाख रुपए का सोना 20 लाख में देना तय किया था
वहीं, इस मामले का खुलासा करते हुए खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, करीब 18 लाख रुपए की लूट का ये मामला था, जिसमें हरसूद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रायपुर छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों को गड़ा हुआ धन सोना चांदी अपने पास होने की बात कहकर झांसे में लिया था। उन्हें 50 लाख रुपए का सोना 20 लाख में देना तय किया था। लेकिन जब ये लोग पैसा लेकर जंगल पहुंचे तो इन्हे एक थैले में कुछ सिक्के दिखाकर पूरा पैसे देने पर सोना देने की बात कही।

ये भी पढ़ें- पहाड़ से मैदान तक बारिश से आफत: दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ के हालात, खतरे के निशान के पार यमुना; NDRF तैनात

हाथ में तलवार कुल्हाड़ी लेकर आये और हमला कर दिया
जैसे ही आरोपियों ने पैसा हाथ में लिया, पीछे से इनके ओर साथी हाथ में तलवार कुल्हाड़ी लेकर आये और हमला कर दिया। इस पर सोना लेने आए लोग जान बचाकर वहां से भागे, और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हरसूद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख रुपए नगद और मोबाइल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों को रिमांड पर पर लेकर और भी ऐसी घटनाओं की पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में तबाही: चिनाब-झेलम उफान पर, पुलवामा में खाली कराए जा रहे घर, राजोरी में मां-बेटी की मौत

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें