फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: कचरा फेंकने की मामूली बात पर दो पक्षों में हुई जमकर चाकूबाजी, गंभीर घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Updated Mon, 02 Sep 2024 08:08 AM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन नगर में रविवार शाम कोतवाली थाना अंतर्गत चाकू बाजी की घटना हो गई। झगड़ा मामूली बात पर शुरू हुआ और दो गुटों के संघर्ष में बदल गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 

घटना नगर के गोखले कॉलोनी में हुई थी। जहां कचरा फेंकने के मामूली विवाद के चलते मुहल्ले में ही रहने वाले दो पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ही पक्ष लहूलुहान हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक पक्ष के दामू महाजन पर चाकू से हुए हमले के चलते शरीर में गंभीर चोट आई है, तो वहीं दूसरे पक्ष के विशाल चौरे को भी सिर में गम्भीर चोट होने के चलते भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी रोहित लखारे सहित पुलिस बल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दामू महाजन अपनी बहन के यहां गोखले कालोनी में मिलने आया हुआ था, इस दौरान उसका मुहल्ले के विशाल से विवाद हो गया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।

कचरा फेंकने की बात पर हुआ था विवाद
एसडीओपी रोहित लाखरे ने बताया कि गोखले कॉलोनी में हुई एक घटना में दो पक्ष आपस में लड़ लिए हैं। इसका जो फिलहाल कारण सामने आ रहा है वह कचरा फेंकने की बात है। मामले में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे को चोट पहुंचाई है। दोनों ही पक्ष फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हमें जैसे ही सूचना मिली तत्काल हमने एक्शन लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

दो घायलों में से एक की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि घायल हुए दोनों ही पक्षों में से एक पक्ष को गंभीर घायल होने के चलते रेफर किया जा रहा है। तो वहीं दूसरे पक्ष की हालत अभी स्थिर है। इस घटना में दोनों ही पक्षों की ओर से कुल दो लोग घायल हुए थे, जिन दोनों के बीच में ही विवाद हुआ था। हालांकि चाकूबाजी जैसी घटना होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि फिलहाल चाकू बाजी का मामला स्पष्ट नहीं है, इसकी वे जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे। कचरा फेंकने की मामूली बात पर हुई चाकू बाजी की घटना- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें