फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: बदरंग हो रहे एशिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान में अपनों तक पहुंचना था मुश्किल, चला स्वच्छता अभियान

Sun, 10 Nov 2024 09:05 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन नगर के कुंदा तट स्थित एशिया के सबसे बड़े मुस्लिम कब्रिस्तान में रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनो और युवाओं ने स्थानीय नगर पालिका के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाज के युवाओं ने यहां अपने पूर्वजों व अजीजों को याद करते हुए, कब्रों के आसपास उग आए खरपतवारों, झाड़ियों और गाजरघास को निकाला। सुबह से ही शुरू हुआ यह स्वच्छता अभियान दोपहर तक भी जारी रहा। बता दें कि मुस्लिम समाज का यह मुख्य कब्रिस्तान है, जिसमें शहर भर के समाजजन अपने मरहूमों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने आते रहते हैं। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को कब्रों के पास उग आई इन झाड़ियों से खासी दिक्कतें होती थीं, और इसके चलते अपने अजीजों की कब्र तक का पहुंच मार्ग भी मुश्किल और कांटों भरा हो गया था।

इस दौरान कब्रस्तान की सफाई का जिम्मा सम्भाल रहे समाज के अल्ताफ़ आजाद, असद बाबा, अबरार, फारुक बाबा, अकलीम खान, इमरान खान आदी ने बताया कि कब्रिस्तान की नियमित सफाई नहीं हो पाने की वजह से यहां बारिश के मौसम में अधिक मात्रा में खरपतवार व कई कंटीली झाडियां पैदा हो गई थीं। इससे यहां आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खरपतवारों की वजह से बदरंग हुए कब्रिस्तान को बेहतर बनाने के लिए समाज ने कब्रिस्तान पहुंच श्रमदान कर कंटीली झाड़ियां, घास-फूस इत्यादि को काट कर साफ सफाई की, और इसे आज स्वच्छ बनाया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी अगले एक माह तक इसी तरह जारी रहेगा। वहीं इसमे नगरपालिका के साथ मशनरी का सहयोग भी मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें