देशभर में सावन के आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। भाई और बहनों के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्रामीण अंचल के बाजारों में भी खासी तैयारियां देखी गईं। रविवार को यहां दुकानों पर सजी राखियां लेटे हुए काफी भीड़ भी नजर आयी । इस दौरान बहनें भी अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधने के लिए खरीददारी करती नजर आईं। इधर जिले के कसरावद ब्लॉक के बाजारों में भी राखी की दुकानें सजी हुई हैं। जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हर तरह की राखी उपलब्ध है। दुकानों पर 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक कीमत वाली राखी मौजूद है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां, म्यूजिक लाइट वाली इलेक्ट्रॉनिक राखियां, कार्टून हीरो वाली राखियां भी लोगों को खूब भा रही हैं । इस के अलावा मिष्ठान भंडार की दुकानें भी कई प्रकार की मिठाइयों से सजी नजर आ रही हैं। रक्षाबंधन पर्व पर दिखी ग्रामीण बाजारों में खासी भीड़- फोटो : credit