फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: ओंकारेश्वर में निकाली गई महासवारी, भोले शंभू से गूंजी तीर्थनगरी में इंद्रदेव ने बारिश कर किया स्वागत

Mon, 12 Aug 2024 06:07 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

श्रावण मास के अंतिम दिनों में इस मास के पढ़ने वाले चौथे सोमवार को भगवान ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर परिसर से मुख्य महासवारी निकाली गई। यहां बाबा ओमकार अपरान्ह दो बजे सजी हुई पालकी मे सवार होकर निकले। ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर से निकलकर ओंकारजी महाराज ढ़ोल धमाकों के साथ कोटितीर्थ घाट पहुंचे। यहां विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ पांचोपचार पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई गई, जिसके बाद सम्पन्न हुई महाआरती के बाद गुलाब और ग़ुलाल उत्स्व मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी राजा साहब, विधायक, सहित बड़ी संख्या में बाबा ओमकार के भक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें