फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: पान दुकान से चुराए थे गुटखा, सिगरेट और आलू चिप्स के पैकेट, खाने से पहले ही CCTV देख पुलिस ने धरदबोचा

Mon, 03 Mar 2025 07:37 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की खलटाका चौकी पुलिस ने पान दुकानों से नगदी के साथ ही गुटका पाउच और सिगरेट के पैकेट चोरी करने वाले बदमाशों को धर दबोचा है। पकड़े गए दो बदमाशों में से एक नाबालिग भी है। जिन्हें पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने हाल ही में देर रात पान दुकानों से अलग-अलग तरह के गुटखा पाउच और सिगरेट के पैकेट के साथ ही करीब 13 हजार रुपये का सामान चुराया था। जिसे भी फिलहाल पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

खरगोन जिले के थाना बलकवाड़ा अंतर्गत आने वाली खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में, पान दुकानों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा गया है। दरअसल चौकी खलटका पर निमरानी के रहने वाले एक पीड़ित ने सूचना दी थी कि, शनिवार रात करीब 10 बजे वे अपनी पान दुकान को बंद कर घर गए थे। जहां सुबह देखने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान से 11 हजार रुपये नगदी चोरी गई है। इसके साथ ही दो राजश्री गुटखा पैकेट, एक कमला पसंद गुटखा पैकेट, तीन गोल्ड फ्लेक सिगरेट के पैकेट तथा दो आलु चिप्स 12-12 नग के पैकेट भी चोरी हुए हैं। जिनकी कुल किमती लगभग 13 हजार रुपये है। इस मामले में चौकी खलटका में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। इसमें दिख रहे संदेहियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसके बाद चोरी के संदेह में पप्पू पिता बुदिया निवासी निमरानी बैडी और उसके एक नाबालिग साथी को चौकी लाकर पुछताछ की गई। इसमें दोनों ने ही चोरी करना स्वीकार किया था। वहीं पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सारा सामान भी जब्त कर दोनों आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया है।

कुल 13 हजार रुपये का सामान हुआ था चोरी
इस मामले में बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि निमरानी बेड़ी पर अभिषेक जायसवाल की एक पान की दुकान स्थित है। इसके साथ ही उनका होटल का भी काम है। इसमें शनिवार रविवार की दरमियानी रात दुकान का ताला तोड़कर दो अज्ञात बदमाशों ने करीब 11 हजार रुपए नगदी के साथ सिगरेट और गुटका पाउच के पैकेट चोरी किए थे, वहीं इस सामान की कुल कीमत करीब 13 हजार रुपए थी। वहां घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर दो बदमाशों को पकड़ा गया है, जिनसे चोरी गया सारा सामान जब्त हुआ है। इनमें से एक व्यक्ति नाबालिग है, और दूसरा वंही रहने वाला पप्पू पिता बुदिया है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें