फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: गुटबाजी रोकने निकले जीतू पटवारी को नहीं मिला अरुण और सचिन यादव का साथ, सवाल पूछने पर भड़के अरुण

Tue, 21 Jan 2025 09:08 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों कांग्रेस में पसरी गुटबाजी को रोककर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उनके निमाड़ क्षेत्र के दौरे के बीच यह गुटबाजी उस समय साफ दिखाई दे गई, जब वे प्रदेश के खरगोन जिले के प्रवास पर थे। ऐसे में पीसीसी चीफ पटवारी के साथ खरगोन जिले से कांग्रेस नेता अरुण यादव और सचिन यादव नजर नहीं आये। हालांकि इसको लेकर जब जीतू पटवारी से पूछा गया तब, उन्होंने मीडिया के सवालों को टालते हुए यादव बंधुओं के परिवार में विवाह समारोह होने के चलते उनके नहीं आने का बहाना बना दिया और आगे बढ़ गए।


बता दें कि कांग्रेस में गुटबाजी की बात हाल ही में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी स्वीकार करते हुए इसे कैंसर की तरह ही एक गंभीर बीमारी बताया था। जिसके बाद निमाड़ के खरगोन में अपना वर्चस्व रखने वाले यादव बंधुओं को लेकर यह बीमारी, खरगोन जिले में साफ तौर पर देखी गई। इधर सूत्रों की मानें तो यह खबर जब मीडिया में सुर्खियां बनी तो पार्टी की किरकिरी होते देख और अनुशासन हीनता जैसी कांग्रेस के आला कमान की कार्रवाई के खौफ से अगले ही दिन मंगलवार को जीतू पटवारी के खंडवा दौरे के समय, दोनों ही यादव बंधु पीसीसी चीफ पटवारी के साथ गांधी भवन के मंच पर नजर आए।

इस दौरान दोनों ही नेताओं ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। हालांकि कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने कांग्रेस नेता अरुण यादव से कांग्रेस में गुटबाजी का सवाल किया। तब उन्होंने भी कोई गुटबाजी नहीं है कहकर इसे टाल दिया, लेकिन जब जीतू पटवारी के खरगोन दौरे के समय यादव बंधुओं के उनके साथ न होने की बात उन्हें याद दिलाई गई, तब अरुण यादव मीडिया पर ही भड़क गए और मीडिया को ही जानकारी दुरुस्त करने की सीख दे डाली। हालांकि मीडिया के पास इसके वीडियो मौजूद हैं, जिसमें वे खरगोन दौरे के समय जीतू पटवारी से दूरी बनाए हुए थे, तो वहीं जीतू पटवारी मीडिया के कैमरे के सामने इसे स्वीकार करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें