फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: गाय को रक्षा सूत्र बांध मनाया जन्माष्टमी पर मनाया गो रक्षाबंधन, पूजा-अर्चना की

Tue, 27 Aug 2024 09:04 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देशभर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। वहीं, मध्यप्रदेश के खंडवा नगर स्थित श्री गणेश गौशाला में इस पर्व को कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। यहां गो भक्तों ने गो माताओं को रक्षासूत्र रूपी राखी बांधकर गो रक्षाबंधन मनाया। माना जा रहा है कि यह अब तक की पहली गोशाला है, जहां इस तरह का अनूठा आयोजन किया गया है।

जन्माष्टमी के अवसर पर खंडवा नगर के पद्म नगर वार्ड स्थित गणेश गोशाला में बड़ी संख्या में गो भक्त पहुंचे थे। यहां पहुंचे भक्तों ने गोशाला में मौजूद गाय माता को गो ग्रास खिलाकर उनका पूजन किया। गणेश गोशाला संस्था के सचिव रामचंद्र मौर्य ने बताया कि हर साल यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गो रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दौरान गो पूजन भी किया जाता है, जिसके बाद भगवान श्री कृष्ण के जन्म उपरांत महाआरती की जाती है और प्रसाद का वितरण किया जाता है। गोशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गो भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

गो भक्त भूपेंद्र चौहान ने बताया कि गौ माता पूरे साल हमारा लालन-पालन करती हैं। जन्माष्टमी के त्योहार पर हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें रक्षासूत्र बांधते हैं, उनका पूजन करते हैं और गो ग्रास खिलाते हैं। साथ ही भगवान से प्रार्थना करते हैं कि लंपी वायरस जैसी बीमारियां दोबारा न आएं।
  गाय को रक्षा सूत्र बांध मनाया जन्माष्टमी पर्व 
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें