फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa : जन्माष्टमी पर मना गौ रक्षाबंधन, गणेश गौशाला में बांधी गौ माता को राखी, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

देशभर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं मध्यप्रदेश के खंडवा नगर स्थित श्री गणेश गौशाला में इस पर्व को कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। यहां गौ भक्तों ने गौ माताओं को रक्षा सूत्र बांधकर "गौ रक्षाबंधन" का आयोजन किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहली गौशाला है, जहां इस प्रकार का अनूठा आयोजन किया गया।

जन्माष्टमी के अवसर पर खंडवा के पद्म नगर वार्ड स्थित गणेश गौशाला में बड़ी संख्या में गौ भक्त एकत्रित हुए। यहां आए भक्तों ने गौ माताओं को गौ ग्रास खिलाकर उनका पूजन किया। गणेश गौशाला संस्था के सचिव रामचंद्र मौर्य ने बताया कि हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गौ रक्षाबंधन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान गौ पूजन के बाद भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में महाआरती की जाती है और प्रसाद का वितरण होता है। इस आयोजन में नगर के अनेक गौ भक्त शामिल होते हैं।

गौ भक्त भूपेंद्र चौहान ने बताया कि गौ माता पूरे साल हमारा लालन-पालन करती हैं, और जन्माष्टमी के पर्व पर हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें रक्षासूत्र बांधते हैं, उनका पूजन करते हैं, और गौ ग्रास खिलाते हैं। साथ ही भगवान से प्रार्थना करते हैं कि लंपी वायरस जैसी बीमारियां दोबारा न आएं।   गौ माता को रक्षासूत्र बांधकर मनाया गया जन्माष्टमी पर्व।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें