मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले का लाल चौकी क्षेत्र स्थित एकमात्र श्री महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिवसीय दीपावली पर्व का आरंभ धनतेरस को ध्वज पूजन से शुरू हुआ। इस अवसर पर यहां मौजूद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल और राकेश झंवर सहित मंदिर के पुजारी पं. वसंत महोदय ने बताया कि धन त्रयोदशी को प्रात: 5:30 बजे मंगला आरती, 6 बजे को आरती, विशेष पूजन और श्रृंगार आरती, जिसके बाद सुबह के 10 बजे विशेष पूजन हुआ। इसके बाद इसी दिन ध्वज पूजन किया गया और ध्वज का पूजन समाप्त होने के बाद उसे मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि, इस श्री महालक्ष्मी मंदिर में हर साल वर्ष में केवल दो बार ही मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाया जाता है। जिसके बाद यहां पूजन आरती की जाती है और उसके बाद कन्या पूजन भी किया जाता है। इसी तरह से यहां 12 बजे नैवेद्य आरती और शाम 6 बजे धन्वंतरि पूजन सहित धन के देवता कुबेर के आव्हान के साथ ही कुबेर का विशेष पूजन कर कुबेर पोटली बनाई गई। इस दौरान सांयकाल में पांच पंडितों द्वारा श्रीसूक्त का १०८ बार पाठ भी मंदिर परिसर में किया गया।
वहीं इसके साथ ही इसी तरह से 30 अक्तूबर बुधवार को रूप चौदस पर श्री हनुमान जयंती को प्रातः 5.30 बजे मंगाना आरती, 6 बजे कांकडा आरती और विशेष पूजन, एवं श्रृंगार आरती 8 बजे, जिसके बाद 9 बजे राम दीपदान, 12 बजे नैवेद्य आरती, और विशेष पूजन एवं रात्रि 8 बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी। उक्त सभी जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि ध्वज पूजन आरती में ट्रस्ट के सुभाष खंडेलवाल, मधुकांता खंडेलवाल, लखन नागौरी, अखिलेश गुप्ता, राकेश झवर, गुरमीत सिंह उबेजा, आनंद गुप्ता, राकेश पालीवाल, संतोष यादव, दीपक पालीवाल, संजय शुक्ला, डॉ. राकेश शुक्ला, पार्षद सोमा महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण भी उपस्थित थे।