फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: स्पा सेंटर में घुसकर हंगामा, महिलाओं को पीटा, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर आरोप, 11 पर FIR

Wed, 15 Jan 2025 03:16 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा


खंडवा के आनंद नगर क्षेत्र स्थित आईटीआई कैंपस के पास संचालित एक स्पा सेंटर पर कुछ बदमाशों ने घुसकर वहां मौजूद संचालक और काम करने वाली लड़कियों के साथ मारपीट की। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब स्पा सेंटर बंद हो चुका था। इसी बीच शराब के नशे में धुत करीब 11 युवक सेंटर के अंदर घुस गए और वहां अनैतिक काम होने का आरोप लगाते हुए जांच करने की बात पर अड़ गए।

सेंटर के संचालक और वहां मौजूद लड़कियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया, लेकिन युवकों ने खुद को हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताते हुए स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वे वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया। इनमें से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9:30 बजे स्पा सेंटर बंद करने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान 11 युवक वहां घुस आए। स्पा सेंटर के स्टाफ का कहना है कि आरोपी खुद को हिंदू संगठन बजरंग दल का कार्यकर्ता बता रहे थे और अनैतिक गतिविधियों की जांच करने की बात कर रहे थे। सेंटर पर काम करने वाले युवक मयूर और कर्मचारी युवतियों ने बताया कि स्पा सेंटर में ऐसी कोई गतिविधि नहीं हो रही है। इसके बाद भी शराब के नशे में आए आरिपयों ने पहले बहस की, फिर बेल्ट, लात-घूंसों से स्टाफ को पीटा। घटना की सूचना मिलने पर खंडवा सीएसपी और मोघट पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे तीन आरोपियों की पहचान अनुराग वर्मा, भोला और रोहित सोनकर के रूप में हुई।  

7 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार
खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि घटना के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार चार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। आरोपियों के किसी संगठन से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है। वे रात में घूमते हुए वहां पहुंचे थे और कुछ जानकारी मिलने पर स्पा सेंटर आए, जिसके बाद विवाद और मारपीट हुई।

अन्य स्पा सेंटरों की जांच
घटना के बाद पुलिस ने अन्य दो स्पा सेंटरों की भी तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदेहास्पद गतिविधि नहीं पाई गई। हालांकि, सभी स्पा सेंटर संचालकों को अपने कर्मचारियों का वेरिफिकेशन कराने और संबंधित वैधानिक दस्तावेज थाने में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें