फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: रपट पर पूर के पानी के बीच से गुजरना किसानों की मजबूरी, जान जोखिम में डाल पार कर रहे नदी, Video

Thu, 05 Sep 2024 10:32 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के गोगावां ब्लॉक के दयालपुरा ग्राम में वैदा नदी पर बना रपटा, आमजन सहित ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल, क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के बाद भीकनगांव स्थित अपर वेदा डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वेदा नदी पूरे उफान पर है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से इस समय नदी से दूर रहने की अपील भी जारी की हुई है।

हालांकिृ, प्रशासन की इस अपील का ग्रामीणों और खासकर किसानों पर कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। यहां बुधवार को इससे जुड़ी लापरवाही के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अपनी जान को जोखिम में डालकर रपट पर पूर का पानी होने के बावजूद भी ग्रामीण रपट को पार कर दूसरी ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि वेदा नदी पर बना यह रपट गोगांवा से भीकनगांव बमनाला के लिए खंडवा बड़ोदा मार्ग को जोड़ता है। यहां एक बड़ा पुल बनाए जाने की कई वर्ष से किसान और ग्रामीण लगातार मांग भी कर रहे हैं। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार के समय इसको लेकर सर्वे का कार्य भी हो चुका है। लेकिन अब तक पुल निर्माण से जुड़ी किसी भी तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

खास बात यह है कि ग्राम दयालपुरा के करीब 80 फीसदी से अधिक किसानों की खेती नदी के उस पार होने के चलते, मजबूरी में रपट पर पानी होने के बावजूद उस पार से निकलना उनकी मजबूरी बन गया है। बता दें कि वेदा नदी पर बने इस रपटे पर पिछले वर्ष भी इस तरह नदी पार कर रहे किसानों की दो बैलगाड़ी सहित लोगों के बहने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद भी अब तक शासन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जान जोखिम में डाल रपट पार कर रहे ग्रामीण   जान जोखिम में डाल रपट पार कर रहे ग्रामीण- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें