फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: हाईवे पर घात लगाकर बदमाशों ने की लाखों की लूट, पुरुषों-महिलाओं और बुजुर्गों से की मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Updated Sun, 13 Jul 2025 09:54 AM IST

मध्यप्रदेश के खरगोन शहर के प्रतिष्ठित महाजन परिवार के साथ करीब 20 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। परिवार के साथ खरगोन से इंदौर जाने के लिए निकले इस परिवार के चार पहिया वाहन का जिले की सीमा से लगे मुंबई-आगरा हाईवे पर धामनोद थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने घात लगाकर पहले टायर पंच किया। जिसके बाद लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यही नहीं, लूट के दौरान परिवार की महिलाओं, बुजुर्ग और पुरुषों के साथ की गई मारपीट की घटना से महाजन परिवार में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल परिवार की शिकायत बाद धामनोद थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

रापी लगाकर किया टायर पंचर
वहीं इस घटना के पीड़ित सचिन सुरेशचंद महाजन ने बताया कि वे शुक्रवार रात करीब 9 बजे खरगोन स्थित अपने घर से भाई वल्लभ, मां शारदा, पत्नि रेखा और भांजी निशि महाजन के साथ इंदौर जाने के लिए निकले थे। रात करीब 10:30 बजे फुडी रेस्टॉरेंट पर चाय पीने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े। कुछ ही दूरी पर धामनोद से आगे पंचवटी रेस्टॉरेंट के समीप उनकी चार पहिया गाड़ी पंचर हो गई। ट्यूबलेस टायर होने के बावजूद पंच सम्भवतः रापी के जरिये किया गया था, जिसके चलते गाड़ी के लहराने पर उसे साइड लगाकर रोका और सभी सवार नीचे उतरे। वहां पास ही एक गली अंदर जा रही थी। वहां कुछ लोग छिपे बैठे थे।

ये भी पढ़ें- मेयर काउंसिल में वर्चुअली जुड़े मंत्री विजयवर्गीय, कहा- आखिरी कार्यकाल समझकर काम करें सभी मेयर

महिलाओं और बुजुर्गों से भी हुई मारपीट
इधर गाड़ी में दूसरा टायर लगाने में करीब 10 से 15 मिनट का समय लगा। इस दौरान कुछ युवक पास आए और सीधे लाठियां बरसाना शुरू कर दी। उनसे पांच बदमाशों ने नकदी और सोना चांदी के करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की लूट की है। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने परिवार के न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं की भी लाठी-डंडों से पिटाई की। बदमाशों की मारपीट में बुजुर्ग महिला सहित दो युवकों को गंभीर चोंटे आई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें