फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: हाईटेक होती पुलिस अब तकनीक और तरकीब के इस्तेमाल से पकड़ रही अपराधी, यह बोले एसपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:52 AM IST

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीते दिनों हुई चोरियों का खुलासा करने में पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। जहां एक ओर अपराधी शातिर होते जा रहे हैं तो वहीं पुलिस भी नई-नई तकनीक और तरकीबों का इस्तेमाल कर अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज रही है। हाल ही में, जिले में 20 जुलाई को हुई एक बड़ी चोरी और 6 अगस्त को मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामलों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इन घटनाओं में शामिल शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि अपराध को रोकने और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस नए-नए तरकीबों और तकनीकों का उपयोग कर रही है। एसपी ने शहर के व्यापारी और रहवासी संघों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों और कॉलोनियों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। इससे किसी भी घटना के बाद अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने में मदद मिलेगी।
 
6 अगस्त को खंडवा के बॉम्बे बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान से बड़ी संख्या में मोबाइल चुराए गए थे। पुलिस को पता चला कि आरोपी बीमार है और उसे डॉक्टर की जरूरत है। इस जानकारी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने डॉक्टर बनकर आरोपी से संपर्क साधा और दवाई देने के बहाने उसके ठिकाने तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए मोबाइल और अन्य सामग्री भी बरामद कर ली। इस तरह से पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में इस चोरी का खुलासा कर दिया।
 
20 जुलाई को मूंदी थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के बाद पुलिस ने फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। फिंगरप्रिंट का मिलान सनावद के एक शातिर बदमाश से हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस तरह, पुलिस ने नई तरकीब और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए दो बड़ी चोरियों का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें