फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: प्रेमी से शादी करने बिहार से मध्यप्रदेश आई छात्रा, आशिक बोला- तुम नाबालिग हो घर लौट जाओ, नहीं तो...

Wed, 09 Apr 2025 10:06 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक नाबालिग लड़की 1200 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंची। वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। दरअसल, बिहार की रहने वाली लड़की की सोशल मीडिया एप पर इंदौर के रहने वाले युवक से पहचान हुई। दोनों साथ मिलकर एप पर गाने के वीडियो बनाने लगे। इस दौरान उनके बीच प्रेम हो गया।फिर लड़की का कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी हो गया। इसमें उसे 40 फीसदी अंक ही प्राप्त हुए। इसको लेकर लड़की के सरकारी कर्मचारी पिता ने उसे डांटा। यह डांट उसे इतनी नागवार गुजरी कि वह अपने प्रेमी से मिलने इंदौर के लिए ट्रेन से निकल पड़ी लेकिन पहुंच गई खंडवा।

यह भी पढ़ें: वीडी शर्मा बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को ईवीएम फोबिया हो गया है

इस बीच प्रेमी युवक के भाई को इस नाबालिग लड़की से अपने भाई के प्रेम-प्रसंग की जानकारी लगी, जिसके चलते वह अपने भाई संग लड़की को वापस भेजने के लिए  खंडवा पहुंच गया। लेकिन लड़की अपने प्रेमी से मुंह मोड़कर घर जाने को तैयार न हुई और मामला शहर के कोतवाली थाने से होकर बाल कल्याण समिति तक पहुंचा। काउंसलिंग के बाद अब लड़की को उसके परिजन को सुपुर्द कर वापस बिहार भेज दिया गया है। साथ ही समिति ने परिजन को भी पढ़ाई को लेकर बच्चों पर अधिक सख्ती न करने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें: छह साल जूनियर प्रोफेसर को बना दिया प्राचार्य, HC ने आदेश पर रोक लगाते हुए नोटिस देकर मांगा जवाब

बाल कल्याण समिति ने इस तरह मनाया
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम में 40 फीसदी अंक आने पर लड़की के  पापा ने शादी करवाने की बात की थी। इसके बाद वह काफी डर गई थी। उसने  चार अप्रैल की सुबह घर छोड़ दिया था। फिर उसने रेलवे स्टेशन से इंदौर जाने का मन बनाया तो उसे पता चला कि इंदौर जाने के लिए खंडवा जाना पड़ेगा। काउंसलिंग के दौरान लड़की को उसकी मां से फोन पर बात कराई गई। उसकी मां ने भी उसे समझाया और समिति की महिला सदस्यों ने भी उससे बात कर कहा कि अभी तुम नाबालिग हो। इसलिए तुम्हें परिवार को सुपुर्द ही किया जाएगा। अभी शादी नहीं हो सकती, जिसके बाद वह वापस घर जाने के लिए राजी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें