फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: कांग्रेसियों ने फूंका BJP सांसद कंगना का पुतला, किसानों पर दिए बयान के विरोध में केस करने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 08:56 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

किसान आंदोलन को लेकर बीते दिनों भाजपा सांसद कंगना रनौत के दिए एक विवादास्पद बयान की आज अब मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले तक पहुंच गई है। जहां किसान कांग्रेस के बैनर तले जिले के कांग्रेसियों ने कंगना के बयान का जमकर विरोध किया और उनका पुतला फूंककर उनके खिलाफ देशद्रोह का केस कदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के दौरान दिए गए महिलाओं से जुड़े एक विवादएसपद बयान के बाद बुरहानपुर में इसका विरोध हुआ। जिले की किसान कांग्रेस के बैनर तले कंगना का पुतला फूंका गया। इस दौरान विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने सांसद कंगना की सदस्यता खत्म करने की मांग की। साथ ही उनके बयान से विश्व भर में भारत के किसानों की छवि खराब होने की बात कहकर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई। बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, कांग्रेस नेता हेमंत पाटिल और जिले के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा किसानो के खिलाफ काम कर रही है। पार्टी कहती है कि यह सांसद कंगना का व्यक्तिगत बयान है। अगर, ऐसा है तो कंगना की संसद सदस्यता समाप्त की जाए। 

 प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत किसानों के खिलाफ झूठ परोस रही हैं। वह कहती हैं, वहां दुष्कर्म हो रहे हैं। किसान दुष्कर्म कर रहे हैं। वहां लाशों को टांगकर रखा गया। यह भारतीय जनता पार्टी की गिरी हुई सोच है। प्रधानमंत्री की सबसे खास सांसद का यह बयान बताता है कि पूरी भाजपा किसानों के खिलाफ है। पार्टी केवल यह बोलकर दूर नहीं हो सकती कि यह उनका पर्सनल बयान है। अगर, सच में यह उनका पर्सनल बयान है तो उन्हें पार्टी से बाहर करते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसी महिला पर तुरंत एफआईआर होनी चाहिए जिसने, हमारे किसानों को पूरे विश्व में बदनाम किया है।

   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें