फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: तिरंगे के रंग में सजे बाबा ओंकार, ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर मंदिर में भी की गई विशेष साज-सज्जा

Thu, 15 Aug 2024 09:38 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देश भर में हर तरफ 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। दिल्ली के लाल किले पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया तो वहीं उन्होंने देश के नाम अपना संदेश भी दिया। यही नहीं, उनके हर घर तिरंगा अभियान के चलते ही पूरे देश में हर जगह तिरंगा लहरा कर आज़ादी का जश्न मनाया जा रहा है। इसी दौरान मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर में भी बाबा ओमकार को तिरंगे के रंग में सजाया गया। बता दें कि ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकार नाथ का शृंगार फूल पत्तियों से सजे तिरंगे के रंग में किया गया। साथ ही मंदिर को फूल मालाओं से सजाकर यहां विशेष साज सज्जा भी की गई। वहीं इसको लेकर मंदिर के ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने बताया कि जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना रहा है। तो वहीं बाबा भोलेनाथ की सेवा के साथ ही उनका शृंगार भी तिरंगे के रंग में किया गया है। आज के दिन इस विशेष शृंगार को देखकर भक्त भी प्रसन्न हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें