फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों के बीच गांव में हुआ विवाद, जमकर हुई मरपीट

Thu, 15 Aug 2024 09:35 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के टिटगांव में दो पक्षों के बीच गुरुवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यही नहीं, इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर तलवार और लाठी डंडे भी चलाए। हालांकि सूचना मिलते ही मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं इस मारपीट में घायल हुए दोनों ही पक्ष के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। इधर सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।

एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि इसको लेकर कुल दो मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमे अब तक 6 लोगो को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं तीसरी एफआईआर भी लिखी जा रही है, और बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। वहीं इस घटना में विवाद की वजह एक नाबालिग से छेड़छाड़ को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद एक पक्ष द्वारा एफआईआर करवाने की बात पर दूसरे पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया और फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गांव में अब पुलिस बल तैनात है, और फिलहाल शांति है। साथ ही एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाएं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें