मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर बांध परियोजना के 12 गेटों को बुधवार शाम 4 बजे सायरन बजाकर अलग-अलग समय पर खोला गया। सबसे पहले गेट नंबर 2 और 11 को खोला गया, जिसके बाद करीब 20 मिनट में सभी 12 गेट खोल दिए गए। फिलहाल, बांध के 6 गेट 1 मीटर और शेष 6 गेट आधा मीटर तक खोले गए हैं। इन 12 गेटों से 2154 क्यूमेक्स जल और विद्युत गृह से 1840 क्यूमेक्स जल छोड़ा जा रहा है। इसी तरह इंदिरा सागर बांध से करीब 4000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
निचले क्षेत्रों को इस आशय की सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी। इसी तरह, ओंकारेश्वर बांध परियोजना से भी 9 गेट शाम 4:30 बजे खोलकर बांध से 1984 क्यूमेक्स जल और विद्युत गृह से 1890 क्यूमेक्स जल छोड़ा जा रहा है। ओंकारेश्वर डैम से कुल 3880 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।