फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: बाल संप्रेषण गृह से चोरी के मामलों में लिप्त 5 बाल अपचारी भागे, एक साल से रह रहे थे; तलाश शुरू

Sun, 18 May 2025 03:02 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर स्थित बाल संप्रेषण गृह से रविवार सुबह 5 बाल अपचारियों के भागने का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये सभी अलग-अलग अपराधों में लिप्त थे। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है, जिसकी जानकारी संप्रेषण गृह के कर्मचारियों को रविवार सुबह लगी। इसके बाद स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस और खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: हिंदू ने नाम बदलकर मुस्लिम युवती को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का दबाव बनाया; मप्र का ऐसा पहला मामला

बताया जा रहा है कि ये पांचों बाल अपचारी करीब एक वर्ष से यहां रह रहे थे, जिन्होंने एक दीवार में गड्ढा बनाकर वहां से फरार होने की योजना बनाई और भाग निकले। ये सभी चोरी के मामलों में संप्रेषण गृह में रखे गए थे। फिलहाल, पुलिस सभी की तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें: सेना का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, इन नेताओं की बदजुबानी से मचा बवाल, ऐसे बिगड़ते गए बोल

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय बाल संप्रेषण गृह पर होमगार्ड के जवान तैनात थे। हालांकि, खंडवा पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी की लापरवाही नहीं मानी है। लेकिन, अलर्ट न रहने के कारण ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि खंडवा कोतवाली थाना में रविवार सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ बाल अपचारी फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो सामने आया कि पांच बाल अपचारी कमरे की दीवार तोड़कर भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें