फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

Thu, 27 Jul 2023 12:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक युवक ने पानी की टंकी पर चढ़ कर खूब हंगामा मचाया। युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसे पानी की टंकी पर चढ़ा देखकर अफरातफरी का माहौल हो गया। पानी की टंकी पुलिस चौकी के पास होने से मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। युवक को जब टंकी से उतारने का प्रयास किया जाने लगा तो वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। युवक का तमाशा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद युवक को 70–80 फीट ऊंची टंकी से नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

खंडवा सिटी एसपी पूनमचंद्र यादव ने बताया कि रामेश्वर चौकी के सामने बनी पानी की टंकी पर एक आदमी के चढ़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतरवा लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें