छह दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता चल रही अर्चना तिवारी के मामले पर कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने नया खुलासा किया है। उनके मुताबिक कटनी पुलिस ने पांच संदेहियों के नाम नंबर सहित GRP को CDR समेत टैक्निकल चीजें सौंपी थीं।
ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी छह दिन बाद भी लापता, पुलिस की जांच सफेद कार पर टिकी; किया ऐसा दावा
चलती ट्रेन से अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हुई कटनी की बेटी अर्चना तिवारी ने पूरे परिवार को चिंतित, परेशान कर दिया है। उसकी तलाश के लिए एक तरफ पूरा रेल प्रशासन लगा हुआ है तो दूसरी ओर अब प्रदेश के जनप्रतिनिधि भी बेटी अर्चना के लिए हर स्तर से लगे हुए हैं। कटनी पहुंचे स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि कटनी की बेटी अर्चना तिवारी जो चलती ट्रेन से भोपाल के पास लापता हुई है। इसमें मेरी रेल प्रशासन से लेकर रेल पुलिस और कटनी पुलिस से बातचीत हुई है। वो लगातार कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि अर्चना का पता लगाया जा सके। भोपाल GRP इसमें गंभीरता से लगी हुई है उसके बारे में सारे साक्ष्यों के आधार पर लोकेशन ट्रेस में उन्हें सफलता मिल रही है वो एक टारगेट तक पहुंच गए हैं। उनके पास लगभग सभी चीजें हैं। GRP पुलिस और प्रशासन इस मामले पर जल्द खुलासा करेगा।
ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
बता दें अर्चना तिवारी 7 अगस्त की शाम इंदौर स्टेशन से कटनी साउथ स्टेशन के लिए रवाना हुई थी, लेकिन वो भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से करीब 10 बजकर 16 मिनट के बाद से लापता हो गई। रेल यात्री से पूछताछ में उन्होंने अर्चना को नर्मदापुरम के पास तक देखे जाने की बात कही थी उसके बाद से अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं पूरे मामले पर कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि 5-6 दिन पहले अर्चना तिवारी जो इंदौर में सिविल जज की तैयारी करती थी कटनी आते टाइम भोपाल से गायब हुई थी। मामले पर तत्काल कटनी पुलिस ने GRP का सपोर्ट करते हुए अर्चना से जुड़े 4 से 5 संदेहियों के नाम नंबर से लेकर टैक्निकल चीजें और CDR उन्हें सौंपी थी। इस सम्बन्ध में अर्चना की जिनसे बातें हुई उन संदेहियों को लेकर भोपाल GRP को कुछ लीड मिली है। इस पर वो पूरा खुलासा करेंगे। फिलहाल कटनी पुलिस की बातों से लग रहा है रेल GRP लगभग अर्चना तिवारी के करीब पहुंच चुकी है जिसका जल्द खुलासा हो सकता है।