फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ऑपरेशन शिकंजा! 6 थानों की पुलिस ने 30 ठिकानों पर मारी रेड, 1लाख 22 हजार की अवैध शराब जब्त

Fri, 20 Jun 2025 03:10 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला कटनी

कटनी में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के ऑपरेशन शिकंजा ने जिले में खलबली मचा दी। 6 थानों की टीमों ने एक साथ मिलकर अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक 30 अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। करीब 1 लाख 22 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की। ये भी पढ़ें- हाइवे पर चाकू के बल पर लूट करने वाले चार गिरफ्तार, चेन-पर्स और हथियार बरामद पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन शिकंजा के तहत लोगों में पुलिस विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए क्रॉस-एक्शन किया गया। जिसमें एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने अचानक सभी थाना प्रभारियों को कंट्रोल रूम बुलाया, उनके मोबाइल जमा कराए गए और फिर उन्हें एक-दूसरे के थाना क्षेत्र में दबिश देने का आदेश दिया गया। जिसमें कुठला की टीम ने रीठी में रेड मारी, रीठी पुलिस ने कुठला में, माधवनगर पुलिस की टीम ने स्लीमनाबाद तो स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही बड़वारा और विजयराघवगढ़ पुलिस ने भी एक-दूसरे के इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई की ।

ये भी पढ़ें-दो साल पहले गुम मोबाइल से खाते से उड़ाए 11 लाख, गांव के कियोस्क संचालक ने की ठगी; आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया अवैध शराब के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन शिकंजा चलाया गया। इस छापेमार कार्रवाई में 237 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त हुई शराब की अनुमानित कीमत 1लाख 22हजार 650 रुपए आंकी गई है। वहीं 30 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।   

एसपी अभिनय विश्वकर्मा की माने तो ऑपरेशन शिकंजा का मकसद अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ना था। वही कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और समाज में कानून व्यवस्था को बेहतर करना है।आगे और भी थानों में इसी तरह की कार्रवाई होगी। कटनी पुलिस की इस नई रणनीति से  शराब माफियाओं की कमर टूटी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें