फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बांदकपुर से लौट रहे यात्रियों पर चलती ट्रेन में बेखौफ बदमाशों का हमला, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए हमलावर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Updated Sun, 04 May 2025 10:55 PM IST

जिले में बेखौफ बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी में हड़कंप मच गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बीना से कटनी मुड़वारा स्टेशन तक आने वाली मेमो पैसेंजर ट्रेन (नंबर 61619) जैसे ही मुड़वारा स्टेशन पर पहुंची, उसमें सवार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, सभी घायल यात्री बांदकपुर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पीड़ितों के अनुसार, सलैया स्टेशन से 7–8 अज्ञात युवक ट्रेन में सवार हुए। युवकों ने पहले कुछ यात्रियों से विवाद किया, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। हमलावरों ने बांदकपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने की कोशिश करने वालों को भी धमकाया गया।

पढ़ें: शादी समारोह में दिखा दिग्विजय सिंह का अलग अंदाज, मेहमानों संग किया डांस, वीडियो वायरल     इस हमले में पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला श्रद्धालु को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों ने बताया कि हमलावर उनका मोबाइल फोन और नकदी भी लूटकर मौके से फरार हो गए। मुड़वारा स्टेशन पर पहुंचते ही पीड़ितों ने जीआरपी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। कटनी जीआरपी थाना प्रभारी एल. पी. कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही GRP और RPF के जवान सक्रिय हो गए हैं। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें