फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी 31 घंटे में गिरफ्तार, ASP ने कहा- लापरवाह पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Updated Mon, 09 Jun 2025 10:57 PM IST

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र से पुलिस कस्टडी में फरार हुए आरोपी कोदू लाल पटेल को पुलिस ने 31 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर थाने से फरार हो गया था। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस महकमे को लगी, हड़कंप मच गया। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चार विशेष टीमें गठित कर आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर रवाना किया। पुलिस के अनुसार, कोदू लाल पटेल पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

पढ़ें: मढ़ई क्षेत्र में टाइगर फैमिली को देख रोमांचित हुए पर्यटक, कैमरे में कैद किए अद्भुत नजारे शनिवार रात कांबिंग गश्त के दौरान बड़वारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के अनुसार, रात लगभग 3 बजे आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इस पर बड़वारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। एसपी विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सुबह लगभग 10 बजे आरोपी को लालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें