फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नि-क्षय मित्र मीनाक्षी ने पीएम मोदी का वीडियो किया शेयर, प्रभारी मंत्री ने बेटी की तारीफ, जानें मामला

Sun, 26 Jan 2025 04:31 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय 76वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। मध्यप्रदेश के परिवहन, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मीनाक्षी की कम उम्र में टी.बी. मुक्त भारत के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन अभियान के तहत हमारे मध्यप्रदेश की बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर सम्मानित होना गर्व का विषय है। उन्होंने मीनाक्षी को बधाई दी।

गौरतलब है कि कटनी जिले में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी. उन्मूलन अभियान को लेकर एक झांकी निकाली गई थी, जिसमें इसके लक्षण एवं बचाव के उपायों के साथ मीनाक्षी क्षत्रिय की फोटो का भी प्रयोग किया गया था। इस झांकी को प्रभारी मंत्री सहित सभी अधिकारियों ने सराहा।

मीनाक्षी क्षत्रिय कटनी जिले की एक नि-क्षय मित्र हैं और न केवल रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्य हैं, बल्कि वह नि-क्षय पोषण आहार की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। महज 13 साल की उम्र में टी.बी. मुक्त भारत मिशन से जुड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में भी सराहा था। इस उपलब्धि के बाद उन्हें 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर मीनाक्षी ने प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो वायरल करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें